पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं कांग्रेसी नेता रमेश चमोला को पुत्रशोक
रुद्रप्रयाग,।देवभूमि खबर। पूर्व संयुक्त शिक्षा निदेशक एवं कांग्रेस के नेता रमेश प्रसाद चमोला के बड़े पुत्र अरूण चमोला (46) के आकस्मिक निधन से अगस्त्यमुनि क्षेत्र शोक में डूब गया। अरूण चमोला रूड़की पाॅलीटेक्निक में प्रवक्ता पद पर कार्य कर रहे थे। देहरादून स्थित आवास में सोमवार प्रातः उन्हें हार्ट अटैक आया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अन्तिम संस्कार मंगलवार को हरिद्वार में किया गया।
उनके पिता सेवा निवृति के बाद से अगस्त्यमुनि में प्रतिष्ठित अंग्रेजी माध्यम के विद्यालय गौरी मेमोरियल पब्लिक इण्टर कालेज का संचालन कर रहे हैं। जहां उनका छोटा भाई विजय चमोला प्रधानाचार्य के पद पर कार्यरत हैं। स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए मृतक आत्मा की शान्ति के लिए प्रार्थना की तथा उनके परिजनों को सान्त्वना दी। शोक व्यक्त करने वालों में केदारनाथ विधायक मनोज रावत, पूर्व विधायक शैलारानी रावत, आशा नौटियाल, बीकेडीसी के उपाध्यक्ष अशोक खत्री, नपं अध्यक्ष अरूणा बेंजवाल, राइका के प्रधानाचार्य जेपी चमोला, क्रांगेस जिलाध्यक्ष ईश्वर बिष्ट, ब्लाॅक अध्यक्ष हरीश गुसाईं, जिपंस कुलदीप कण्डारी, पूर्व प्रमुख विनोद चन्द्रा, वीरपाल रावत, अंकुर रौथाण, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रौतेला, प्रधानसंगठन के पूर्व अध्यक्ष विक्रम नेगी, नाकोट सरपंच हर्षबर्धन बेंजवाल, गौरी मेमोरियल के अध्यक्ष कैलाश बेंजवाल, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, महावीर रमोला, माधुरी नेगी, रजनी रावत, दीपा देवी, पूर्व प्रधान कुंवरलाल, बलबीर लाल, राशिसं के जिलाध्यक्ष आनन्द जगवाण, पूर्व अध्यक्ष हर्षवर्धन रावत, प्राशिसं के पूर्व प्रदेश अध्रूक्ष प्रेम सिंह गुसाईं, प्राशिसं के जिलाध्यक्ष विक्रम झिंक्वाण, पूर्व जिलाध्यक्ष मगनानन्द भट्ट, जूहाईस्कूल शिसं के जिलाध्यक्ष दलेब सिंह राणा, पूर्व जिपंस अवतार राणा, मुकेश डोभाल, नपं सभासद उमा भट्ट, भूपेन्द्र राणा आदि थे।
