प्रवासी उत्तराखंडी संजय उनियाल ने उक्रांद में दिखाई आस्था,थामा दामन

प्रवासी उत्तराखंडी संजय उनियाल ने उक्रांद में दिखाई आस्था,थामा दामन
Spread the love

देहरादून।उक्रांद में आस्था दिखाते हुए प्रवासी उत्तराखंडी संजय उनियाल ने अपने दो साथियों के साथ दल का दामन थाम लिया है।या अवसर पर केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष एपी जुयाल ,हरीश पाठक,लताफ़त हुसैन,शिवप्रसाद सेमवाल और सुनील ध्यानी ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

उत्तराखण्ड क्रांति दल का सदस्यता अभियान परवान चढ़ता नजर आ रहा है ।आज पंचकूला चंडीगढ़ निवासी व मूल निवास पौडी नालाई पटवालसयू पट्टी निवासी प्रवासी संजय उनियाल ने अपने दो साथियों प्रवीण चमोली व संजय बलूनी के साथ दल के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री ए पी जुयाल, श्री हरीश पाठक, श्री लताफत हुसैन,शिव प्रसाद सेमवाल,सुनील ध्यानी
के समक्ष उत्तराखंड क्रांति दल का दामन थामा ।दल पदाधिकारियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया।इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि 20 वर्षों में कांग्रेस और भाजपा ने उत्तराखंड की जनता को ठगा है ।उन्होंने कहा कि अब जनता का रुझान उक्रांद के प्रति बढ़ रहा है।

देवभूमि खबर

Related articles