प्रार्थना सभाओं में वन्दना में गढ़वाली/कुंमाऊनी भाषा को महत्व दें:धीरज गब्र्याल
पौड़ी।जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने आज कलैक्ट्रेट परिसर अपने कार्यालय कक्ष पौड़ी में जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) के कार्य योजना की बैठक ली। उन्होंने कहा कि प्रार्थना सभाओं में वन्दना में गढ़वाली/कुंमाऊनी भाषा को महत्व दें। स्कूलों में बच्चों की संख्या के आधार पर माॅडल बनाकर बच्चों को पहाड़ के वाद्य यंत्रों की ट्रेनिंग देकर नवाचार कार्य करें। गढ़वाली/कुंमाऊनी भाषा व पहाड़ के पराम्परागत लोक वाद्य यंत्रों को बढ़ावा देने के लिए प्रचार-प्रसार करें, ताकि लोग प्रेरित हो सके। कहा कि अक्सर देखा गया है कि आठवीं व हाईस्कूल के बाद बालिकाएं गणित व विज्ञान विषय छोड़ देती है, ऐसा क्यों है, इसके लिए विशेषज्ञ को बुलाकर एक विकास खण्ड में स्कूल के बच्चों का व उनके अभिभावकों के पास जाकर सर्वे करायें। डायट की टीचर्स की टीम बनाकर ट्रेनिंग के लिए दिल्ली भेजने को कहा। कहा कि पप्पेट जो बनाये जाते हैं, वे पहाड़ शैली पर आधारित हों। उन्होंने कहा कि ऐसे स्कूलों की सूची उपलब्ध कराये, जहां किचन गार्डन है। उन्होंने जनपद में 01-05 तक की कक्षाओं के लिए शुरू की गई गढ़वाली भाषा विषय को भी नये रिसर्च कार्यों में शामिल करने को कहा। उन्होंने स्कूलों की लायब्र्रेरी में अग्रेंजी वार्तालाप की किताब भी रखने की बात कही। वहीं उन्होंने डायट चैड़ीगांव पौड़ी में पानी की समस्या पर चर्चा करते हुए प्रस्ताव अधिशासी अभियन्ता जल संस्थान को भेजने को कहा।
प्रवक्ता डाइट डाॅ. महावीर सिंह कलेठा ने प्रेजेंटेंशन के माध्यम से डाइट की वार्षिक कार्ययोजना के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए फैक्ल्टी ट्रेनिंग, रिसर्च, प्रकाशन, वेबसाईट डेवलपमेंट, राष्ट्रीय संगोष्ठी, वृक्षारोपण, स्काउट गाइड प्रशिक्षण आदि के बारे में बताया। बताया कि पौड़ी के टीचर श्री संजीव रावत ने गढ़वाली सरस्वती वंदना बनाई। बताया कि हर माह के अन्तिम शनिवार को प्रतिभा दिवस भी मनाया जाता है, प्रत्येक पीरियड शुरू होने से पहले नई-नई गतिविधि से संबंधित हैपीनेस कार्यक्रम भी करवाया जाता है। साथ ही प्रार्थना सभाओं के दौरान योगा भी करवाया जाता है। उन्होनंे वित्तीय वर्ष 2018-19 की उपलब्यिों की भी जानकारी दी।
बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक के.एस. रावत, प्राचार्य डाइट पौड़ी डी.एस.आर्य, डाइट प्रवक्ता जे.एस. कठैत, प्रमोद नौडियाल, अरविन्द सिंह, विमल ममगाई, डा. जे.एस. पुन्डीर, श्रीमती अनुजा मैठाणी, वी.पी.सेमवाल सहित एस.एस.रावत, इन्द्रमोहन नैथानी, एस.डी.उनियाल, प्रदीप असवाल, मुकेश काला, गिरीश चन्द्र पुरोहित व संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।
