भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने कैंट विधानसभा सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में कोरोना काल मे सेवा देने वाले वारियर्स को सम्मानित किया
देहरादून। पूर्व निदेशक रेशम फेडरेशन व वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने कैंट विधानसभा सनातन धर्म मंदिर, प्रेमनगर में पुजारियों/ब्राह्मण जनों एवं फ्रंटलाईन वारियर्स आशा व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों को कोरोना काल में उनके द्वारा किये जा रहे कार्यो के लिए प्रोत्साहित कर सम्मानित किया । सम्मान स्वरूप सभी पर पुष्प वर्षा करने के पश्चात सभी को खाद्य सामग्री, आयुष किट एवं सैनिटाइजर व मास्क भेंट किये व सभी उपस्थित लोगों को पौधे भी भेंट कर पर्यावरण संरक्षण हेतु संकल्पित किया । भाजपा नेता दिनेश रावत ने इस पुनीत कार्य के लिए हंस फाउंडेशन के भोले जी महाराज और माता मंगला जी का भी आभार प्रकट किया जिनका कोरोना काल में देश और प्रदेश में विशेष सहयोग रहा।
इस अवसर पर श्री दिनेश रावत ने कहा कि ‘भाजपा का हर कार्यकर्ता ने शीर्ष नेतृत्व के आहवान पर पूरे कोरोना काल में अपने घरों से बाहर निकल कर लोगों की सहायता की। यही भाजपा के संस्कार है जो इस भयानक महामारी में भी अपनी जान की परवाह न करते हुए जरूरतमंदों की मदद को आगे आये। इस कोरोना काल में आशा व आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओ ने फ्रंटलाईन वारियर के रूप में काम किया व हर परिस्थिति में घर-घर जा कर अपना कार्य किया जिसके लिए हम सभी उन्हें धन्यवाद कहते हैं व आभार प्रकट करते है।
इस अवसर पर महानगर महिला मोर्चा महामंत्री श्रीमती सुमन सिंह, सभासद श्री विनोद पंवार, सभासद श्री कमल राज, वरिष्ठ आंदोलनकारी श्रीमती सुलोचना भट्ट, महानगर महिला मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती उषा रावत, प्रेमनगर कांवली मंडल महामंत्री श्री भूपाल चंद, पंजाबी महासभा अध्यक्ष श्री अमित भाटिया, मंडल अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा श्री राजेश सैन, मंडल अध्यक्ष महिला मोर्चा श्रीमती अनिता मल्होत्रा, मंडल महामंत्री महिला मोर्चा बरखा कालरा, मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा श्री दीपक नौटियाल, मंडल मंत्री श्रीमती अंजू रावत, बूथ अध्यक्ष श्री दीपक शर्मा, बूथ अध्यक्ष खिलाप सिंह बिष्ट, बूथ अध्यक्ष श्रीमती किरन रावत, मंजरी शर्मा, श्री हिम्मत भंडारी, श्री बिक्रम असवाल, श्री एनपीएस रावत एवं आंगनवाड़ी व आशा कार्यकत्री व ब्राह्मण जन उपस्थित रहे।

