फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में कई विशिष्ट लोगों ने की शिरकत
देहरादून। फिजियोथैरेपिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में मुख्य अतिथि के रुप में डॉ मेजर हेमचंद पांडे कुलपति एचएनबी मेडिकल एजुकेशन यूनिवर्सिटी उत्तराखंड एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में दून मेडिकल कॉलेज एवं हॉस्पिटल के मेडिकल सुपरीटेंडेंट डॉ के सी पंत की उपस्थिति में युवा माधव त्यागी ने सबसे पहले रक्तदान कर शिविर की शुरुआत की।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के डॉ मेजर हेमचंद्र पांडे ने ब्लड डोनेशन की आवश्यकता एवं लाभ के बारे में जानकारी दी।उन्होंने बताया कि इस कोरोना काल में अपने आपका बचाव व स्वास्थ्य का ख्याल रखें और समय समय पर रक्त दान करके समाज को अपना योगदान दे।
शिविर में क्षेत्र के पार्षद वार्ड नंबर 57 श्री विनोद नेगी ने शिरकत कर रक्तदान किया अन्य में डीसी उनियाल,मेघा आनंद ,बलवंत बिष्ट,संजय गुप्ता, आभा बरथवाल ,सोनू, लक्ष्मी भंडारी,रोहित अरोरा,अनिल सिंह,केडी शर्मा,संतोष,पंकज,विनीता, विशेष आदि लोगो ने रक्त दान किया।
इस अवसर पर उत्तराखंड फिजियोथैरेपी एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ प्रभात बालोदिया ,सचिव डॉ भरत मेहरा, संयुक्त सचिव डॉ सनी गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ योगेश डंगवाल,डॉ असलम और डॉ संदीप खन्न व संघ के ट्रस्टी मेंबर के रूप में डॉ एस के त्यागी (संरक्षक ),डॉ मनीष अरोरा (दीन एस बी एस यूनिवर्सिटी) पर ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ मिनाली रजा व डॉ नितेश गुप्ता, डॉ गार्गी त्यागी एलएमओ सिविल हॉस्पिटल रुड़की एवं दून मेडिकल कॉलेज के ब्लड ट्रांसफ्यूजन विभाग की पूरी टीम मौजूद रही।
