बच्चों के नजरिए से संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए तीसरी लहर की सभी तैयारियां समय से पूरी करें:मुख्यमंत्री

बच्चों के नजरिए से संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए तीसरी लहर की सभी तैयारियां समय से पूरी करें:मुख्यमंत्री
Spread the love

देहरादून। मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत  ने शुक्रवार को सचिवालय में कोविड-19 के सम्बंध में सभी जनपदों को वीसी के माध्यम से समीक्षा की। बैठक में मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि तीसरी लहर के दृष्टिगत सभी व्यवस्थाएं पूर्ण हों। सीएचसी स्तर पर भी कोविड केयर सेंटर बनाए जाय। मुख्यमंत्री ने समस्त जनपदों की चिकित्सा ईकाइयों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन बैड, आई.सी.यू बैड्स की व्यवस्था सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड-19 महामारी में अब तक सभी जनपदो ने अच्छा काम किया है और आगे  और भी अच्छा करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि कोरोना अभी समाप्त नही हुआ है और इसकी तीसरी लहर संभावित है जिसमें बच्चों के अधिक संक्रमित होने की आशंका है। मुख्यमंत्री ने निर्देशित किया कि बच्चों के नजरिए से परिस्थिति की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए तीसरी लहर की सभी तैयारियां समय से पूरी करें। सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों को कोविड केयर सेंटर के रूप में तैयार करते हुए समय से जरूरी उपकरण व दवाओं की खरीद की जाए। मेडिकल स्टाॅफ को बच्चों के ट्रीटमेंट, वेंटिलेटर व अन्य उपकरणों के संचालन संबधी जरूरी प्रशिक्षण कार्य शीघ्र पूरा किया जाए।
राज्य में पर्यटन एवं तीर्थाटन गतिविधियों के संचालन को लेकर भी मुख्यमंत्री ने सभी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए। यात्रा मार्ग पर होटल, रेस्टोरेंट संचालकों, दुकानदारों एवं वाहन चालकों का वैक्सीनेशन करने को कहा। ताकि संक्रमण का खतरा कम रहे। कोविड महामारी के नियंत्रण को लेकर मुख्यमंत्री ने सैंपलिंग बढाने तथा हर-घर तक मेडिसिन पहुॅचाने पर भी जोर दिया। निर्देश दिए मास्क पहनने, सोशल डिस्टेंसिंग रखने तथा कोविड नियमों का सख्ती से अनुपालन कराने में किसी तरह की लापरवाही न बरती जाए। वैक्सीनेशन कार्यो की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार से पूरा सहयोग राज्य को मिल रहा है और वैक्सीन की कोई कमी नही होने दी जाएगी। उन्होंने कहा कि दूरस्थ क्षेत्रों में बुजुर्ग, दिब्यांगजनों को घर पर जाकर ही वैक्सीनेट करें। साथ ही लोगों को कोविड के प्रति निरतंर जागरूक करते रहे।  

देवभूमि खबर

Related articles