बन्दी रमेश की मृत्यु के सम्बंध में कोई साक्ष्य हो तो प्रस्तुत करें:कुसुम चौहान

Spread the love

देहरादून । नगर मजिस्ट्रेट कुसुम चौहान ने अवगत कराया है कि जिला कारागार देहरादून में निरूद्ध विचारधीन बंदी राजू क्षेत्री पुत्र रमेश निवासी -चीडोवाली बाडीगार्ड कालोनी, किशनपुर, थाना रायपुर की 31 जुलाई 2020 को स्वास्थ्य खराब होने पर करागार चिकित्साधिकारी के परामर्श पर अग्रिम उपचार हेतु जेल गार्द सुरक्षा में कोरोनेशन अस्पताल भेजा था, जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी थी। जिलाधिकारी द्वारा उक्त की मजिस्ट्रेट जांच हेतु नगर मजिस्ट्रेट देहरादून को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उक्त के क्रम में नगर मजिस्ट्रेट देहरादून ने अवगत कराया है कि उक्त घटना के सम्बन्ध में जिस किसी भी व्यक्ति को कुछ कहना है तो वह मौखिक या लिखित रूप से 13 अगस्त 2020 तक नगर मजिस्ट्रेट देहरादून के न्यायालय/कार्यालय में किसी भी कार्य दिवस में उपस्थित होकर अपना साक्ष्य/पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।

देवभूमि खबर

Related articles