बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित सदस्यो को दिलाई गई पद एवं गोपनियता की शपथ

Spread the love

रूद्रपुर ।।मुख्य विकास अधिकारी मयूर दीक्षित ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत चयनित सदस्यो को आज विकास भवन सभागार मे पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई व बीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत होने वाले कार्यो की भी जानकारी दी। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सदस्यो अमित नारंग, राम प्रसाद मण्डल, ठाकुर विश्वास, श्रीमती अंजू गुड्डी, हरीश भट्ट, सर्वजीत सिंह, हरजीत सिंह, किशन गोयल, राजीव त्यागी, कृष्णा कन्याल आदि को माला पहनाकर सम्मानित किया। उन्होने सम्बन्धित विभागो के अधिकारियो को बीस सूत्रीय कार्यक्रम एवं टास्क फोर्स के अन्तर्गत होने वाले कार्यो की सूची व जानकारी व्हाट्स एप के माध्यम से नवनिर्वाचित सदस्यो को उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने सम्बन्धित अधिकारियो को निर्देश देते हुए कहा जनपद मे बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति के लिए वे सदस्यो से समन्वय स्थापित कर बीस सूत्रीय कार्यक्रम के लक्ष्य प्राप्त करे ताकि जनपद बीस सूत्रीय कार्यक्रम मे अग्रणी बन सके।
इस अवसर पर सीएमओ डा0 शैलजा भट्ट, पीडी हिमांशु जोशी, डीडीओ अजय सिंह, पेयजल के बीएन चैधरी, जिला बचत अधिकारी पल्लवी बिष्ट, जीएम उद्योग सीएस वोहरा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर