भाजपा नेता श्री दिनेश रावत द्वारा क्षेत्र की समस्या से रूबरू कराया

Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने पेयजल मंत्री श्री बिशन सिंह चुफाल को कैंट विधानसभा के शास्त्री नगर क्षेत्र में पेयजल लाइन में गंदा पानी आने व डायरिया एवं अन्य बीमारियों के प्रकोप बढ़ने पर भेंट कर समस्याओं से अवगत कराया गया।

उसी के परिणाम स्वरूप मंत्री के निर्देश पर जल संस्थान व स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों को वरिष्ठ भाजपा नेता श्री दिनेश रावत द्वारा क्षेत्र की समस्या से रूबरू कराया गया। पूरे शास्त्री नगर में क्षेत्र भ्रमण कर आम जनता से सीधे संवाद करवाया गया व क्षेत्र की गंदे पानी, सीवर लीकेज व अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया।

उसी के साथ स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी क्षेत्र के बीमार लोगों से मिलाया व अवगत कराया की क्षेत्र में करीबन 150 लोगों के बीमार होने व 7 लोगों(बच्चो समेत) की मृत्यु की भी सूचना है।

भाजपा नेता श्री दिनेश रावत ने अधिकारियों से हालात का जायज़ा लेने के पश्चात जल्द से जल्द समस्या को दूर करने को कहा। त्वरित कारवाई के लिए पेयजल मंत्री श्री बिशन सिंह चुफाल का आभार व धन्यवाद किया गया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने भाजपा नेता श्री दिनेश रावत का आभार प्रकट किया, जो उनकी सिर्फ एक सूचना पर तुरंत आवाज़ उठाई व मंत्री को सूचित किया।

इस अवसर पर जल संस्थान के अधिशासी अभियंता श्री राजेंद्र पाल , सहायक अभियंता श्री विनोद पांडे, अवर अभियंता अनुराधा जोशी , विभागीय ठेकेदार रितेश डंगवाल, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता पं. प्रदीप उनियाल , श्री हिम्मत सिंह भंडारी, श्री विष्णु प्रसाद,श्री देव सिंह पटवाल , श्री अनिल डंगवाल, श्री गोविंद सिंह व क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles