भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के दीर्घायु होने की कामना के साथ हवन पूजन किया

Spread the love

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी महानगर देहरादून के कार्यकर्ताओं ने आज परेड ग्राउंड  स्थित कार्यालय पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के दीर्घायु होने की कामना के साथ हवन पूजन किया। आचार्य अरुण सती द्वारा मंत्रोचार के बीच चले कार्यक्रम के बाद महानगर अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में इस कोरोना काल में भी प्रत्येक कार्यकर्ता न सिर्फ सेवा कार्य में जुटा है बल्कि संगठन को भी जीवंत बनाए हुए हैं कार्यकर्ताओं की इसी मेहनत का परिणाम है कि धरातल पर कोई और राजनीतिक दल दूर-दूर तक भाजपा को चुनौती देने की स्थिति में नहीं है।
.

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के जन्म दिवस पर महानगर  कार्यालय पर  हवन एवं मिष्ठान वितरण के साथ ही शिवालिक, दीनदयाल,तपोवन ,प्रेमनगर कांबली मंडल में वृक्षारोपण श्यामा प्रसाद मुखर्जी ,मियां वाला , नत्थनपुर ,गोविंदगढ़  में भजन कीर्तन केदार नगर, धर्मपुर नगर ,जनरल महादेव सिंह नगर, शहीद दुर्गा मल्ल, श्री देव सुमन नगर ,अंबेडकर नगर ,करणपुर नगर मंडल में जूस एवं फल वितरण  कार्यक्रम एवं बालावाला मंडल में भंडारा आयोजित किया गया। इसके साथ ही युवा मोर्चा एवं अनुसूचित मोर्चा द्वारा वृक्षारोपण  महिला मोर्चा एवं अल्पसंख्यक मोर्चा  द्वारा फल वितरण किया गया। जन्म दिवस कार्यक्रमों में कैबिनेट स्तर दायित्व धारी नरेश बंसल राज्य स्तर राजकुमार पुरोहि, रविंद्र कटारिया प्रदेश प्रवक्ता विनय गोयल, प्रदेश कोषाध्यक्ष पुनीत मित्तल महानगर अध्यक्ष सीताराम भट्ट महामंत्री सतेंद्र नेगी, रतन चैहान मीडिया प्रभारी राजीव उनियाल उपाध्यक्ष डॉ उदय पुंडीर , लच्छू गुप्ता, आनंद प्रकाश नौटियाल ,जगराम सिंह  ,संदीप मुखर्जी, गिरिराज उनियाल ,रईस खान, गुलफाम शेख ,हाजी सलीम अहमद ,वसीम अहमद ,श्रीमती बृजलेस गुप्ता, अर्चना बागड़ी ,शारदा गुप्ता , मधु जैन, सरोज शर्मा, रिचा नैथानी, बीना उनियाल ,विमला गौड़ ,नीलू साहनी, तारा देवी, प्रवीण शर्मा, रेनू कश्यप ,पुष्पा प्रजापति ,कृष्णा मुनालिका सहित दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कोरोना कॉल की परिस्थितियों को देखते हुए महानगर भाजपा ने कोई बड़ा कार्यक्रम ना कर महानगर के 25 स्थानों पर छोटे-छोटे कार्यक्रम आयोजित किए।

देवभूमि खबर

Related articles