भेजे गए 88 सेम्पल मे से 40 की रिपोर्ट नेगेटिव और 48 कि रिपोर्ट आनी शेष : डॉ डी. पी.जोशी

Spread the love

उत्तरकाशी।वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य महकमें द्वारा लगातार संदिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की जा रही है।
  सीएमओ डॉ डीपी जोशी ने बताया कि 13 अप्रैल को प्रदेश भर से जनपद में आएं 328 स्थानीय व्यक्तियों की स्क्रीनिंग की गई। किसी मे भी कोरोना वायरस के लक्षण नही पाए गए एहतिहातन के रूप में 14 दिन तक सभी को क्वारन्टीन किया गया है। अब तक जनपद में कुल 5494 सन्दिग्ध व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हो चुकी है। जिनमें  1140 संदिग्ध व्यक्ति, एएनएम,आशा,आंगनबाड़ी कार्यकत्री की देख-रेख में होम क्वारेंटाइन में रखे गए है।
   उन्होंने बताया कि जिन 5494 व्यक्तियों की स्क्रीनिंग हुई है उनमें से 4189 ऐसे व्यक्ति है जिन्हें क्वारन्टीन में 14 दिन हो चुके है  उन्हें फिर से एहतियात रूप में अगले 14 दिन के लिये अंडर सर्विलांस में रखा गया है। इसके अलावा जिला चिकित्सालय में स्थापित आइसोलेशन वार्ड में 61 तथा क्वारन्टीन वार्ड में 104 संदिग्ध व्यक्तियों को रखा गया है। 
 जनपद से आज जांच हेतु 9 सेम्पल एम्स ऋषिकेश भेजे गए है। आतिथि तक कुल 88 सेम्पल जांच के लिये भेजे गए थे जिसमें से 40 की रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है और 48 कि रिपोर्ट आनी बाकी है । 

देवभूमि खबर

Related articles