मंत्री ने राजकीय अनुदान चयन समिति की ली बैठक
देहरादून। मंत्री महिला एवं बाल विकास,पशु धन रेखा आर्य ने विधानसभा में राजकीय अनुदान चयन समिति की बैठक ली।उन्होंने अधिकारियों को प्रदेश के 30 पंजीकृत गौ सदनों में लगभग 8000 (आठ हजार) निराश्रित गौ वंशों के चारे हेतु दी जाने वाली अनुदान राशि के लिए वित्तीय वर्ष 2020-2021 की रु 2,50,00000 (रुपए दो करोड़ पचास लाख) की धनराशि अवमुक्त किये जाने के निर्देश दिए। वित्तीय वर्ष के प्रारम्भ में ही धनराशि आवंटित करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि लॉक डाउन के चलते निराश्रित गौ वंशों के लिए चारे का संकट उत्पन्न न हो।

