वर्तमान में प्रतिस्पर्धा सबके लिए जरूरी है : लाल चंद शर्मा

वर्तमान में प्रतिस्पर्धा सबके लिए जरूरी है : लाल चंद शर्मा
Spread the love

देहरादून। पुराना पोस्ट आॅफिस, निकट राय बहादुर डेरी, मैदान प्रेमनगर में एक समान संघ द्वारा आयोजित ओपन मैराथन दौड़ बालक- बालिका चित्रकला, वृक्षारोपण प्रतियोगिता में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री लाल चंद शर्मा नें बतौर मुख्य अतिथि शिरकत कर प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन किया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उन्होंने सभी पुरुस्कार विजेताओं की हौसला अफजाई की।

इस अवसर पर श्री लाल चंद शर्मा नें कहा वर्तमान में प्रतिस्पर्धा सबके लिए जरूरी है। इसमें सभी लोगों को बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इससे कुछ न कुछ नया सीखने को मिलता है। साथ ही उन्होनें कहा पर्यावरण संरक्षण ही मानव जीवन के सुखद एवं सुगम होने का एकमात्र उपाय है। विश्व भर में व्याप्त कोरोना त्रासदी प्राकृतिक नहीं है और अब हमें कुछ समय तक उसके साथ ही जीना है। अतः इसके साथ जीने में केवल प्रकृति ही हमारा साथ दे सकती है।

इस दौरान संस्थापक विजय भटटाराही, मनमोहन शर्मा, राधेश्याम पंवार, सीके राजोर, सुरेन्द्र थापा, श्रीमती अनिता क्षेत्री, नसरीन, वरूण कुमार, आरिफ खान, मोहन, हरिश, गालिब, वसीम, जीनत जहां, नीलम, नीतू आदी उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles