महिला आयोग अध्यक्ष ने अलीगढ काण्ड आरोपितों को फांसी देने की की मांग

Spread the love

नई दिल्ली।अलीगढ़ (उत्तर प्रदेश) में 2 वर्षीय बच्ची की निर्मम हत्या के बाद एक ओर जहां सोशल मीडिया पर लोग गुस्सा जाहिर कर रहे हैं। इस पर राजनीति भी जारी है। इस कड़ी में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति जयहिंद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर आरोपितों को फांसी की सजा की मांगी की है।

यहां पर बता दें कि अलीगढ़ जिले के टप्पल में ढाई वर्षीय बच्ची का शव 2 जून को घर के पास क्षत-विक्षत हालत में कूड़े के ढेर में मिला था। हैरानी की बात है कि बच्ची की हत्या विभत्स तरीके से की गई थी। उसका एक हाथ भी गायब था। इस मामले में कई आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने कहा है कि बच्ची के साथ दुष्कर्म नहीं हुआ, बल्कि गला दबाकर हत्या की गई। घटनाक्रम के मुताबिक, आरोपित जाहिद ने बच्ची के दादा से 50,000 रुपये उधार लिए थे। इनमें से 10 हजार बकाया थे, पैसे नहीं देने पर 28 मई को जाहिद की दादा के साथ कहासुनी हुई।

देवभूमि खबर

Related articles