संयुक्त नागरिक संगठन क़ी ओर से मातृ शक्ति को उनके कार्यो कें लिए सम्मानित किया गया

संयुक्त नागरिक संगठन क़ी ओर से मातृ शक्ति को उनके कार्यो कें लिए सम्मानित किया गया
Spread the love

देहरादून।अंतराष्ट्रीय महिला दिवस पर होटल द्रोण मे संयुक्त नागरिक संगठन कें अध्यक्ष ब्रिगेडियर कें जी बहल क़ी अध्यक्षता मे सचिव सुशील त्यागी द्वारा संचालन कर महिलाओ कें त्याग और बलिदान कें साथ ही महिलाओ क़ी दशा और दिशा को कैसे संवारा जाय इस पर गहनता से चर्चा क़ी गई।
वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी व महिला आयोग क़ी पूर्व अध्यक्ष सुशीला बलूनी ने कहा कि महिलाओ क़ी भूमिका जन्म देने से लेकर घर कें लालन पालन व समाज निर्माण मे देश विदेश तक महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

आज ब्रिगेडियर के० जी० बहल द्वारा संयुक्त नागरिक संगठन क़ी ओर से मातृ शक्ति को उनके कार्यो कें लिए सम्मानित किया गया। सचिव सुशील त्यागी व जी एस जस्सल ने कहा इस तरह समय समय पर सम्मानित करने पर हमारी स्त्रियों व बालिकाओं मे आगे बढ़कर कार्य करने क़ी भावना पैदा होंगी। आज मुख्यतः सुशीला बलूनी,कविता खान, बीना शर्मा, गुलिस्तां खानम,समरीन, मनीषा,नाजिया,गजल खान
कर्नल मन्हास, जी० एस० जस्सल, आरिफ खान, प्रदीप कुकरेती, डॉ०मुकुल शर्मा, आदि उपस्थित रहे

देवभूमि खबर

Related articles