संतों ने कुंभ के सफल आयोजन के लिए सीएम का जताया आभार
देहरादून। मुख्यमंत्री आवास पर वैष्णव संप्रदाय के संतों ने आज सीएम से मुलाकात की। जगतगुरु पद्म विभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी के नेतृत्व में आए संतों ने कुंभ के सफल आयोजन के लिए आभार जताया।
साथ ही उन्होंने मेला क्षेत्र में वैष्णव संप्रदाय के लिए भूमि उपलब्ध करवाने की मांग रखी। राज्य सरकार कुंभ में सहयोग के लिए सभी संतों का आभार प्रकट करती है साथ ही संतों की मांगों को पूर्ण करने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

