राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड की मांग को मुख्यमंत्री की हरी झंडी

राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड की मांग को मुख्यमंत्री की हरी झंडी
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सेवानिवृत्त राजकीय पेंशनर्स संगठन उत्तराखंड की मांग पर एक जनवरी 2016 से 31 अक्टूबर 2018 तक के पुनरीक्षित पेंशन के एरियर का भुगतान एक मुश्त किए जाने पर सहमति दे दी है। राजकीय सेवा से रिटायर हुए इन पेंशनर्स-पारिवारिक पेंशनरों का सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियां लागू होने पर एरियर का भुगतान कई सालों से लटका हुआ था।
वहीं, चतुर्थ राज्य वित्त आयोग की संस्तुतियों पर राज्य सरकार द्वारा लिए गए निर्णय के अनुसार चालू वित्त वर्ष की दसवीं मासिक किश्त के रूप में जनवरी 2021 के लिए कुल 31 करोड़ 10 लाख 51 हजार की राशि पंचायती राज संस्थाओं को आवंटित करने की भी स्वीकृति मुख्यमंत्री ने प्रदान कर दी है।  

देवभूमि खबर

Related articles