मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात,रखा अपना पक्ष

मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों से की मुलाकात,रखा अपना पक्ष
Spread the love

नई दिल्ली ।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने सोमवार को नई दिल्ली में केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेंद्र धर्मेंद्र प्रधान , केंद्रीय राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार श्री किरण रिजिजू , केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती श्रीमती निर्मला सीतारमण से अलग-अलग भेंट की ।

मुख्यमंत्री ने केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री उत्तराखंड राज्य में सिटी गैस वितरण परियोजना का विस्तार देहरादून हरिद्वार उधमसिंह नगर व नैनीताल के पूर्व नगर क्षेत्र से लगे अर्धनगरीय क्षेत्रों तक करते हुए राज्य में सिटी गैस वितरण पर योजना के कार्यों को शीघ्र पूरा करने की अनुरोध किया । मुख्यमंत्री ने केंद्रीय वित्त मंत्री से उत्तराखंड की विपरीत परिस्थितियों और सीमित आर्थिक संसाधनों को देखते हुए जीएसटी कंपनसेशन की अवधि को जून 2022 से आगे और 5 वर्ष बढ़ाने का अनुरोध किया ।

मुख्यमंत्री से वार्ता पर केंद्र राज्य मंत्री किरण रिजिजू ने कहा कि खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत खेलो इंडिया स्टेट लेवल सेंटर एवं स्पोर्ट्स साइंस सेंटर का निर्माण स्पोर्ट्स कॉलेज देहरादून में किया जाएगा। उत्तराखंड के सभी 13 जनपदों में न्यूनतम एक सेंटर प्रत्येक जनपद में खोला जाएगा धारचूला एवं नानकमत्ता उधम सिंह नगर में खेल परिषद केंद्र की स्थापना की जाएगी ।

इस अवसर पर उत्तराखंड के मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश सचिव ,श्री अमित नेगी ,श्रीमती राधिका झा ,श्री शैलेश बगोली ,श्री बृजेश संत व अन्य अधिकारी उपस्थित थे ।

देवभूमि खबर

Related articles