मुख्यमंत्री फ्लीट की वजह से लोगों को आवागमन में बेवजह देरी न हो ,सीएम ने दिए डीजीपी को दिए निर्देश
देहरादून। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार को निर्देश देते हुए कहा कि कार्यक्रमों में आते-जाते समय सीएम फ्लीट की वजह से लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए ट्रैफिक को ज़्यादा समय तक न रोका जाए।
मुख्यमंत्री श्री धामी में यह भी निर्देश दिए कि “मुख्यमंत्री फ्लीट” की वजह से लोगों को आवागमन में बेवजह देरी न हो। सीएम ने डीजीपी को कहा कि सभी जिलों के एसएसपी/एसपी को भी इस संबंध में ज़रूरी दिशा निर्देश जारी किये जाएं।

