सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह
रावत ने 25 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा

सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने 25 लाख रुपये का चेक मुख्यमंत्री को सौंपा
Spread the love

देहरादून।कोरोना महामारी के दृष्टिगत उत्तराखंड राज्य में सहकारिता विभागीय मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री निवास में सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत को
उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम का 25 लाख का चेक दिया। उत्तराखंड राज्य भंडारण निगम सहकारिता विभाग का प्रमुख संस्थान है। निगम के कर्मचारियों ने एक दिन का वेतन 54 हज़ार रुपये भी मुख्यमंत्री राहत कोष में दिए गए। गौरतलब है इससे पहले सहकारिता के अधीन राज्य व जिला सहकारी बैंकों ने प्रॉफिट का, तथा सहकारी समितियों के अधीन कर्मचारियों ने एक दिन वेतन 1 करोड़ 21 लाख रुपये मंत्री डॉ धन सिंग रावत के माध्यम से मुख्यमंत्री रिलीफ फण्ड में दिए थे। आज यह दूसरा मौका है जब भंडारण निगम ने 25 लाख, व एक दिन का वेतन 54 हज़ार रुपये मंत्री डॉ रावत के प्रयास पर दिए हैं।

इस मौके पर प्रदेश के सहकारिता मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने कहा कि कोरोना की जंग हमारे सारे कॉपरेटिव के साथी लड़ रहे हैं।मौजूदा समय में भण्डारण निगम खाद्य मामले में प्रदेश मेंअहम भूमिका निभा रहे हैं। मंत्री रावत ने बताया कि निगम के सारे कर्मचारी दिन रात काम कर रहे हैं। एफसीआई दूसरे राज्यों से उत्तराखंड में जो खादय चावल, गेंहू भेज रहा है। उसे भंडारण निगम संभाल कर, उत्तराखंड आपूर्ति विभाग जो डिमांड चाह रहा उसे फौरन दे रहा है। गांवो में खाद , रसद पहुँचानी इस वक्त प्राथमिकता में है। सहकारिता मंत्री श्री रावत ने बताया कि, भण्डारण निगम के गोदामों की क्षमता एक लाख 33 हज़ार मैट्रिक टन है। उन्होंने बताया कि, गोदामों की क्षमता बढ़ाई जा रही है।। इस मौके पर मुख्यमंत्री, सहकारिता मंत्री के अलावा निगम के प्रबन्ध निदेशक श्री मान सिंह सैनी , क्षेत्रीय प्रबंधक श्री चन्द्र सिंह बगड़वाल मौजूद थे।             

देवभूमि खबर

Related articles