मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश

मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के दिये निर्देश
Spread the love

देहरादून।मुख्यमंत्री श्री तीरथ सिंह रावत ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से ऊर्जा विभाग की समीक्षा की और अधिकारियों को निर्माणाधीन विद्युत परियोजनाओं के कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही ऊर्जा विभाग के सभी निगमों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने एवं राज्य की विद्युत उत्पादन, पारेषण एवं वितरण व्यवस्था और सुदृढ़ करने के निर्देश दिए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि बिजली चोरी से संबंधित गतिविधियों पर निरंतर निगरानी रखें और इसमें संलिप्त पाये जाने वालों पर सख्त कारवाई भी की जाए। विद्युत चोरी रोकने के लिए स्मार्ट मीटरों की व्यवस्था हो। उन्होंने कहा कि राज्य को बिजली खरीदनी न पड़े, इस दिशा में आगे बढ़ने की जरूरत है। वैकल्पिक ऊर्जा के क्षेत्र में रोजगार एवं स्वरोजगार पर विशेष ध्यान देने के निर्देश भी मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को दिए।

देवभूमि खबर

Related articles