मुख्यमंत्री ने हरिद्वार नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए19.34 करोड़ रूपये की दी मंजूरी
देहरादून।मुख्यमंत्री श्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने सोमवार को हरिद्वार नगर निगम के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट परियोजना के लिए एसपीए के अंतर्गत 19.34 करोड़ रूपये की मंजूरी प्रदान की है। जबकि जनपद टिहरी गढ़वाल में कोटेश्वर-झण्डीधार पम्पिंग पेयजल योजना में विद्युत आपूर्ति को 33/11 केवी से जोड़े जाने के लिए भी 49.38 लाख रूपये की प्रशासकीय एवं वित्तीय मंजूरी प्रदान की है। मुख्यमंत्री ने राजकीय मेडिकल कॉलेज, हल्द्वानी में संविदा पर कार्यरत 09 असिस्टेंट प्रोफेसरों का एक वर्ष सेवा अनुबंध विस्तारित किये जाने पर सहमति प्रदान करने के साथ ही हेमवती नंदन बहुगुणा चिकित्सा शिक्षा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 हेम चन्द्र का कार्यकाल 02 वर्ष 03 माह तक बढ़ाये जाने पर भी सहमति प्रदान की है।

