मुख्य सचिव ने की प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा दिए जाने हेतु लगातार पॉलिसी में सुधार किए जाने की बात

मुख्य सचिव ने की प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा दिए जाने हेतु लगातार पॉलिसी में सुधार किए जाने की बात
Spread the love

देहरादून । मुख्य सचिव डॉ. एस. एस. संधु की अध्यक्षता में आज सचिवालय में उत्तराखण्ड स्टार्टअप काउंसिल की बैठक संपन्न हुई। बैठक के दौरान मुख्य सचिव ने प्रदेश में स्टार्टअप को बढ़ावा दिए जाने हेतु लगातार पॉलिसी में सुधार किए जाने की बात कही। मुख्य सचिव ने स्टार्टअप्स हेतु आयोजित आइडिया चैलेंज के अंतर्गत टॉप 10 सुझावों को दिए जाने वाले ₹50 हजार के कैश प्राइज को बढ़ाकर टॉप 20 सुझावों को ₹2 लाख का कैश प्राइज दिए जाने के निर्देश दिए।

उन्होंने इंक्यूबेटर्स को दिए जाने वाले ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस एक्सपेंसेज को ₹2 लाख से बढ़ाकर ₹5 लाख किए जाने और कैपिटल ग्रांट को ₹1 करोड़ से ₹2 करोड़ किए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्टार्टअप्स के साथ मासिक रूप से बैठकें आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने आइडिया शेयरिंग के लिए उद्योग विभाग, इंक्यूबेटर और स्टार्टअप्स का एक व्हाट्सएप ग्रुप के साथ ही डिपार्टमेंट की वेबसाइट में ऐसा सिस्टम डेवलप करने के निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने अधिकारियों को इनोवेटिव आइडिया के साथ ही अन्य राज्यों द्वारा किए जा रहे अच्छे आइडियाज को अपनाए जाने के निर्देश दिए। ऐसे आइडियाज जो अच्छे तो हैं, परन्तु किसी कारण से उन्हें फंडिंग नहीं मिल पा रही है, उनके लिए सरकारी सिस्टम को सहयोग के लिए आगे आने की आवश्यकता बताई।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज पाण्डेय एवं प्रबन्ध निदेशक सिडकुल श्री रणवीर सिंह चौहान सहित उत्तराखण्ड स्टार्टअप काउंसिल के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

देवभूमि खबर

Related articles