वित्तीय वर्ष हेतु निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए तेजी से कार्य किया जाए :मुख्य सचिव
देहरादून।मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में कृषि अवसंरचना निधि के सम्बन्ध में बैठक हुई। इस दौरान सचिव श्री हरबंस सिंह चुघ ने बताया कि प्रधानमंत्री-किसान योजना के तहत अच्छा कार्य करने वाले राज्य के तीन जनपदों को विभिन्न मापदण्डों के आधार पर प्रधानमंत्री-किसान योजना की द्वितीय वर्षगांठ के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा। पर्वतीय राज्यों की श्रेणी में आधार ओथेंटिकेटेड एंड फामर्स पेड के लिए जनपद उधमसिंहनगर, ग्रीवांस रीडरेसल के लिए जनपद नैनीताल एवं फिजिकल वेरीफिकेशन के लिए जनपद देहरादून को सम्मानित किया जाएगा। ।
मुख्य सचिव श्री ओमप्रकाश ने कृषि अवसंरचना निधि के सम्बन्ध में सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए कि इस वित्तीय वर्ष हेतु निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति के लिए तेजी से कार्य किया जाए। उन्होंने सभी जनपदों को अपने प्रस्तावों की डीपीआर मार्च 2021 के प्रथम सप्ताह तक प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इन्नोवेटिव प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा दिए जाए
सचिव कृषि श्री हरवंश सिंह चुघ ने बताया कि कृषि अवसंरचना निधि के तहत फसलों की कटाई के बाद फसलों के प्रबन्धन अवसंरचना और सामुदायिक खेती की सम्पत्ति के लिये गोदामों, छंटाई-ग्रेडिंग इकाईयां, पैक हाऊसों का निर्माण, लाॅजिस्टिक्स और कोल्ड चेन, वेयर हाऊसों की स्थापना आदि के लिये ऋण सुविधा प्रदान की जाती है। योजना में ऋण पर ब्याज में 3 प्रतिशत की छूट की सुविधा 7 वर्षों तक उपलब्ध रहेगी। उन्होने बताया कि 2 करोड़ तक के ऋण के लिये ऋण वारन्टी लागत सरकार द्वारा व्यय की जायेगी। उन्होंने बताया कि इस वित्तीय वर्ष के लि, उत्तराखण्ड राज्य के लिये रू0 157 करोड़ का लक्ष्य रखा गया है।

