मेैसेज पर थाना नेहरू कालोनी पुलिस ने बुजुर्ग महिला के घर जाकर दी दवाई
देहरादून।देवभूमि खबर। थानाध्यक्ष नेहरु कोलोनी को दिलबर सिंह नेगी को 95 नेहरू कॉलोनी से एक बुजुर्ग महिला श्रीमती एल0एम0 देवरानी ने कॉल एवं मैसेज कर अपनी बी.पी. की दवाई अनिवार्य रूप से चाहने हेतु निवेदन किया। पुलिस द्वारा उक्त बुजुर्ग महिला के घर जाकर दवाई का पर्चा प्राप्त कर उक्त महिला को बीपी की दवाई उसके घर पर लाकर दी गयी।

