मोबाईल शोरूम में चोरी करने वाले अन्तराष्ट्रीय शटर कटवा/घोड़ासन गैंग का गैंग लीडर व एक अन्य अभियुक्त 01 लाख रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार
देहरादून।दून पुलिस ने अज्ञात चोरो द्वारा उनके घंटाघर के निकट चकराता रोड स्थित सैमसंग शोरूम में की गई चोरी के मामले में अन्तराष्ट्रीय शटर कटवा/घोड़ासन गैंग का गैंग लीडर व एक अन्य अभियुक्त 01 लाख रुपये नगदी के साथ गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि 08 फरवरी को वादी श्री रजनीश गोयल द्वारा थाना कोतवाली नगर में लिखित तहरीर दी की अज्ञात चोरो द्वारा उनके घंटाघर के निकट चकराता रोड स्थित सैमसंग शोरूम का शटर उठाकर लगभग 30-32 मोबाईल फोन चोरी कर लिये गये हैं। इस सूचना पर कोतवाली नगर मुकदमा अपराध संख्या: 51/20 धारा 457/380 भा0द0वि0 पंजीकृत किया गया।
घटना के शीघ्र खुलासे हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने पुलिस अधीक्षक नगर के पर्यवेक्षण में व क्षेत्राधिकारी नगर के निर्देशन में अलग-अलग टीमें गठित की गई। टीम को ज्ञात हुआ कि बिहार के घोड़ासन गैंग द्वारा इस प्रकार की मोडसओपरेन्डी से पूर्व में हरिद्वार तथा बिजनौर आदि स्थानों पर घटनाओं को अंजाम दिया गया है। जिस पर निरीक्षक श्री नदीम अतहर के नेतृत्व में एक पुलिस टीम को तत्काल घोड़ासन बिहार रवाना किया गया तथा अन्य टीमों द्वारा अलग अलग जनपदों में लगातार पतारसी सुरागरसी जारी रखते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। आज दिनांक: 24 फरवरी को सुबह जरिये मुखबिर पुलिस टीम को सूचना प्राप्त हुई की उक्त गैंग के 02 सदस्य ट्रेन से रेकी करने हेतु देहरादून आए हैं तथा दोबारा किसी अन्य चोरी की घटना को अंजाम देने वाले हैं। इस सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा रेलवे स्टेशन व उसके आसपास के क्षेत्र में चैकिंग प्रारम्भ की गयी, दौराने चेकिंग पुलिस द्वारा रेलवे स्टेशन के पास से दो संदिग्ध व्यक्तियों को पकड़ा गया, जिनकी तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 1,05,000/- रूपये नगद एवं चोरी के मोबाइलों की लिस्ट बरामद हुई। पूछताछ में उक्त अभियुक्तों द्वारा बताया गया कि उक्त चोरी किये गये मोबाइल उनके द्वारा चम्पारन में इसी गैंग से सम्बन्धित एक मध्यस्थ व्यक्ति को बेचने के लिये दिये गये हैं तथा उसके एडवांस के रूप में मध्यस्थ व्यक्ति से उक्त बरामद धनराशि ली गयी है। उक्त मध्यस्थ व्यक्ति एंव अभियुक्तगणों के मध्य मैसेन्जर एप के माध्यम से चोरी गये मोबाइलों की आईएमईआई का विवरण आपस में शेयर किया गया है, जिस पर आगे की कार्यवाही जारी है। उक्त रियाजुद्दीन उर्फ रियाज पुत्र कयामुद्दीन, निवासी: घोड़ासन थाना घोड़ासन, जिला पूर्वी चम्पारन, मोतिहारी, बिहार,छोटेलाल प्रसाद पुत्र नथनी प्रसाद निवासी बसेरिया घोड़ासन, थाना घोड़ासन, जिला पूर्वी चम्पारन मोहितारी, बिहार अभियुक्तगणों को मौके से गिरफ्तार किया गया ।अभियुक्तों से एक लाख पांच हजार रुपये नगद बरामद किए गए।वांछित अभियुक्तों सुरेन्द्र उर्फ टोटा, निवासी: घोड़ासन थाना घोड़ासन जिला पूर्वी चम्पारन मोतिहारी बिहार, मुस्लिम कटवा, निवासी: उपरोक्त
भाग्य नारायण, निवासी: उपरोक्त अनिल, निवासी: उपरोक्त
पुलिस टीम मेंश्रीमती सरिता डोभाल, पुलिस अधीक्षक नगर देहरादून,श्री शेखर सुयाल, क्षेत्राधिकारी नगर देहरादून,श्री शिशुपाल सिंह नेगी, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर,श्री ऐश्वर्य पाल, प्रभारी निरीक्षक एसओजी देहरादून,श्री नदीम अतहर, प्रभारी निरीक्षक सीआईयू टीम देहरादून, श्री लोकेंद्र बहुगुणा, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली नगर देहरादून
श्री ओमकांत भूषण, वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली ऋषिकेश, श्री मोहन सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक एसओजी
09- श्री शिशुपाल सिंह राणा, चौकी प्रभारी धारा
10- श्री हर्ष अरोड़ा, चौकी प्रभारी खुड़बुड़ा
11- श्री पंकज तिवारी, चौकी प्रभारी लखीबाग
12- श्री राहुल कापड़ी, चौकी प्रभारी लक्ष्मण चैक
13- उप निरीक्षक प्रमोद खुगशाल कोतवाली विकासनगर
14- उप निरीक्षक दीपक गैरोला कोतवाली नगर देहरादून
15- कां0 लोकेंद्र उनियाल कोतवाली नगर
16- कां0 राजमोहन कोतवाली नगर
17- कां0 रविशंकर कोतवाली नगर
18- कां0 नवीन कोतवाली नगर
19- कां0 किरण, एस ओ जी देहरादून
20- कां0 पंकज, एस ओ जी देहरादून
21- कां0 अरशद एस ओ जी देहरादून
22- कां0 नवनीत एसओजी ऋषिकेश

