इंटरनेशनल हूयमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय सचिव आरिफ खान ने ईद को लेकर मुस्लिम भाईयों से की अपील
देहरादून।इंटरनेशनल हूयमन राइट्स काउंसिल के राष्ट्रीय सचिव आरिफ खान ने मुस्लिम भाईयों से सरकार की गाइड लाइन का पालन करते हुए बड़ी सतर्कता और बचाव से ईद का त्यौहार मनाने की अपील की।
उन्होंने सबको ईद की मुबारकबाद देते हुए कहा कि मुश्किल समय में यह दूसरी बार ईद का त्यौहार आया है जिसे हमें बड़ी सतर्कता और बचाव से मनाना है। राष्ट्रीय सचिव, इंटरनेशनल हूयमन राइट्स काउंसिल।आरिफ खान ने एक वीडियो के जरिये संदेश देते हुए अपील की है ।उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेन्स और मास्क पहनकर सरकारी गाइडलाइंस के अनुसार नमाज़ अदा करें घर पर सुरक्षित रहें।

