उक्रांद के युवा नेता अनिल डोभाल की जनसेवा मुहिम जारी
पदेहरादून ।कोरोना काल से लगातार अपनी सेवाओं को उक्रांद के युवा नेता अनिल डोभाल जारी रखे हुए हैं। रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कोरोना काल के दौरान बड़ोनी रसोई से लोगो को भोजन भेजने का कार्य रहा हो एवं रायपुर विधानसभा क्षेत्र में मास्क व सेनेटाइजर का वितरण का कार्य युवा नेता बढ़कर घर घर जाकर लोगों को जागरूक कर रहे है।
महानगर देहरादून के अंतर्गत आज नेहरू कॉलोनी, व डिफेंस कॉलोनी के केदारपुरम क्षेत्र में अनिल डोभाल द्वारा मास्क व सेनेटाइजर का वितरण किया गया। साथ ही लोगो को कोविड-19 से बचाव के लिये लोगो को जागरूल किया गया। बुजुर्ग व विमार लोगो को ज्यादा घर से बाहर न जाने की बात बतायी गयी। उक्रांद का युवा नेता लगातार प्रतिदिन समाज की सेवा कार्य व जागरूकता का कार्य रायपुर विधानसभा क्षेत्र में कर रहे है।
इस अवसर पर अनिल डोभाल के सहयोग हेतु साथ मे महानगर अध्यक्ष सुनील ध्यानी, विपिन रावत,कैलाश भट्ट,अनीश सकलानी,अनिल बिष्ट,मोहन नेगी,अनिल बिष्ट,राजीव अग्रवाल, पृथ्वी पाल,नवीन,लखीराम सेमवाल,अंकुर सिंह, जगदीश, सुरेश आर्य,देवेंद्र रावत,हरीश पंत कृष्णा नंद मिश्रा, विनीत,लखेड़ा आदि थे।
