युवा व्यापारियों ने पृथक व्यापार मंडल का किया गठन

युवा व्यापारियों ने पृथक व्यापार मंडल का किया गठन
Spread the love

विकासनगर । बाजार के युवा व्यापारियों ने आज एक निजी वेडिंग पॉइंट में एकत्र होकर युवा व्यापारियों के एक पृथक व्यापार मंडल का गठन किया ।
उपस्थित सभी युवा व्यापारियों को संबोधित करते हुए युवा व्यापारी नेता मनीत अग्रवाल ने कहा कि युवा व्यापारियों की अपनी अलग तरह की समस्याएं हैं जिनका समाधान वरिष्ठ व्यापार मंडल के पास अक्सर नहीं होता । इसी लिए अलग से युवा व्यापार मंडल के गठन की आवश्यकता विकास नगर महसूस हुई है । मुख्य व्यापार मंडल के पदाधिकारी व्यापारियों के हितों के लिए कम और अपने राजनैतिक हितों के लिए अधिक मुखर रहते हैं, जिससे व्यापारियों के लिए काफी समस्याएं खड़ी हो जाती हैं ।

युवा व्यापारी नेता अंकित अग्रवाल ने कहा कि युवा व्यापार मंडल का अगले महीने दूसरे सप्ताह में विधिवत कार्यकारिणी सहित गठन करके इसका विस्तार जनपद के अन्य क्षेत्रों में भी किया जाएगा ।
इस मौके पर विशेष रूप से आमंत्रित वरिष्ठ कांग्रेस नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री नवप्रभात ने कहा कि वह व्यापारियों की समस्याओं से बहुत पुराना नाता रखते हैं और उनके समाधान का उन्होंने पूर्व में भी काफी प्रयास किया है और भविष्य में भी वह सदैव युवा व्यापारियों के साथ खड़े मिलेंगे ।

इस मौके पर कार्यकारिणी गठन हेतु मुख्य रूप से मनीत अग्रवाल, अंकित अग्रवाल, रिंकू कनौजिया, गीत सेठी गगन सेठी, अमन गर्ग आशीष मित्तल चाउ महावर को अधिकृत किया गया ।
बैठक में अनेकों युवा व्यापारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे और सभी ने अगले महा होने वाले युवा व्यापार मंडल के चुनाव में भागीदारी निभाने की बात कही ।

देवभूमि खबर

Related articles