योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री के रूप में शपथ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में हुए शामिल दी बधाई

योगी आदित्यनाथ ने ली मुख्यमंत्री के रूप में शपथ,मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कार्यक्रम में हुए शामिल दी बधाई
Spread the love

देहरादून।योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश के 20वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उनके साथ ही केशव प्रसाद मौर्य तथा ब्रजेश पाठक ने उप मुख्यमंत्री पद ,16 कैबिनेट मंत्री, 14 स्वतंत्र प्रभारी और 20 राज्यमंत्री की शपथ ली।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल हुए।मुख्यमंत्री श्री धामी ने बधाई देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के कुशल नेतृत्व में विकास के नये आयाम प्राप्त करेगा। उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के नव नियुक्त मंत्रीमण्डल के सदस्यों को भी शुभकामनाएं दी।

देवभूमि खबर

Related articles