राजकीय उच्चतर एवं माध्यमिक विद्यालयो के प्रधानाचार्यो की बैठक आयोजित
रूद्रप्रयाग ।जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में राजकीय उच्चतर एवं माध्यमिक विद्यालयो के प्रधानाचार्यो की बैठक आयोजित की गयी।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता हेतु प्रत्येक विद्यालय में प्रत्येक माह शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक होना अति आवश्यक है। प्रधानाचार्य विद्यालय का नेतृत्व करता है, उसकी जिम्मेदारी है कि शिक्षक-अभिभावक संघ की बैठक में प्रत्येक छात्र/छात्रा का मूल्यांकन उनके अभिभावकों को बताया जाय। इससे अभिभावकों को अपने बच्चों के शैक्षिक स्तर की जानकारी रहेगी तथा वे भी घर पर ध्यान देगे।
इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा प्रत्येक माह पालाकुराली, किरोड़ा-मल्ला, पीड़ा धनपुर, हडेटीखाल आदि विद्यालयों से प्राप्त हो रहे षिक्षक-अभिभावक संघ के कार्यवृत्ति को सभी के समक्ष पढ़कर सुनाया गया। कहा कि आशा है सभी विद्यालय निर्देषों के अनुरूप कार्य करेगे व प्रधानाचार्य स्कूल की उन्नति हेतु पूर्ण मनोयोग से कार्य करेगें।
विद्यालयों में कैरियर काउन्सिलिंग हेतु समस्त प्रधानाचार्यो को नोडल अध्यापक कैरियर काउन्सिलिंग नियुक्त कर रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए। नोडल अध्यापक द्वारा छात्रों की रूचि अनुसार उनकी लक्ष्य प्राप्ति हेतु मार्गदर्शन दिया जायेगा।
बैठक में समस्त विद्यालयों के प्रधानाचार्यो द्वारा बताया गया कि पूर्व में जिलाधिकारी द्वारा निर्देश दिये गये थे कि प्रधानाचार्य अध्यापकों के शिक्षण के दौरान कक्षा में बैठकर मूल्यांकन कर रिपोर्ट दे, साथ ही बेहतर शिक्षण हेतु प्रयास करें। निर्देशों का अनुपालन किया गया जिसके सकारात्मक परिणाम आये है।
इस अवसर पर मुख्य शिक्षाधिकारी सी.एन. काला, जिला शिक्षाधिकारी माध्यमिक एल.एस. दानू, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक विद्याशंकर चतुर्वेदी, उप शिक्षाधिकारी के. रडवाल, रवि कुमार सहित समस्त प्रधानाचार्य उपस्थित थे।
