लॉक डाउन के दौरान जरूरतमन्दो को राजपुर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गयी सामग्री

लॉक डाउन के दौरान जरूरतमन्दो  को राजपुर पुलिस द्वारा उपलब्ध कराई गयी सामग्री
Spread the love

देहरादून।लॉक डाउन के दौरान राजपुर पुलिस विभिन्न स्वयं सेवी संस्थाओं व अन्य समाजसेवी व्यक्तियों के सहयोग से थाना क्षेत्र के जरूरतमन्दों को घर पर पहुंचा रही है राशन।राजपुर थाना क्षेत्र में निवासरत अलग अलग क्षेत्रों के व्यक्तियों की दैनिक आपूर्ति संबंधी समस्याओं के दृष्टिगत उनको भोजन व राशन आदि की व्यवस्था कर उनको उनके घर के स्थान पर वितरित किया गया। थानाध्यक्ष राजपुर अशोक राठौड़ ने बताया की राजपुर पुलिस ने राजपुर, आईटी पार्क, चेतना वस्ती, जाखन, किशनपुर, वीर गब्बर सिंह बस्ती, हैप्पी एन्क्लेव, सपेरा वस्ती, विवेक बिहार, काठबंग्ला, बॉडीगार्ड, सोनिया बस्ती, मोहन बस्ती, बापूनगर, डाकपट्टी आदि स्थानों पर कुल 3325 परिवारो के कुल 13540 व्यक्तियों को कच्चा राशन वितरित किया । उन्होंने बताया कि क्षेत्र में कई मजदूर हैं जो काम बंद होने के बाद अपने राज्य को जाने वाले थे उनको समझा बुझाकर उनके रहने व खाने की अच्छी व्यवस्था करवाकर आगे भी समय पर खाना ,राशन उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि थाना क्षेत्र के अंतर्गत ऐसे स्थान और बस्तियों को भी चिन्हित किया गया है जंहा लोंगो के पास राशन नहीं है। राठौड़ ने क्षेत्र के स्वयं सेवी संस्थाओं एवं व्यक्तियों से अपील की जो इस समय मे स्वेच्छा से ऐसे व्यक्तियों की मदद करना चाहते आगे आएं उन्होंने कहा राजपुर पुलिस उनसे सामंजस्य बनाकर व्यवस्थित रूप से जरूरतमंद को सहायता उपलब्ध कराने में सहयोग करेगी । थानाध्यक्ष ने बताया कि राशन वितरण के साथ पुलिस का सामाजिक दूरी को लेकर जनजागरण जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles