राजपुर पुलिस ने चलाया सत्यापन अभियान

देहरादून। थाना राजपुर पुलिस द्वारा अलग अलग टीम बनाकर किरायेदारों, घरेलू नोकरो, फड़ ठेली लगाने वालों का सत्यापन अभियान चलाया गया, जिसमे मुख्य रूप से वीमा बिहार, धोरण खास, आई0टी0 पार्क आदि स्थानों पर जाकर सत्यापन की कार्यवाही की गई, तथा लोगों को प्रत्येक किरायेदार, घरेलू नोकरो फड़, ठेली लगाने वालों व मजदूरी करने वालो आदि बाहरी जनपदों व राज्यो से आये व्यक्तियों का सत्यापन अवश्य कराने हेतु जागरूक किया गया। जिसमे कुल 105 व्यक्तियों का सत्यापन किया गया जिसमें 16 व्यक्तियों द्वारा अपने किरायेदारों का सत्यापन नही कराया गया था, उनके विरुद्ध पुलिस अधनियम के अंतर्गत कुल 1,60,000 रुपये का चालान किया गया।

