राजाजी राष्ट्रीय पार्क में कल होगा वन अधिकारों का शंख नाद
देहरादून।अपने वन अधिकारों और पुश्तैनी हक़-हकूकों को हासिल करने और उनकी रक्षा सहित कई मुद्दोको लेकर वनाधिकार आंदोलन कल राजाजी राष्ट्रीय पार्क के गैण्डी खाता में शंखनाद करेगा। वनाधिकारआंदोलन से जुड़े सदस्य ने बताया कि उत्तराखंड को वनवासी प्रदेश घोषित करने,उत्तराखंड में पानी निशुल्क करने,भवन निर्माण हेतु निशुल्क लकड़ी, बजरी सहित कई मांगो को लेकर कल राजाजी राष्ट्रीय पार्क के गैंडी खाता में एकत्र होकर शंखनाद करेंगे। उन्होंने बताया कि इसमें वनाधिकार आंदोलन से जुड़े प्रमुख किशोर उपाध्याय सहित स्थानीय लोग शामिल होंगे।
