राज्य में कोविड रोकथाम के प्रयासों में तेजी लाएं :राज्यपाल

राज्य में कोविड रोकथाम के प्रयासों में तेजी लाएं :राज्यपाल
Spread the love

देहरादून।राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने सोमवार को राजभवन में कोविड-19 नियंत्रण को लेकर समीक्षा बैठक ली। यहां राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने सचिव स्वास्थ्य को निर्देश दिए कि राज्य में कोविड रोकथाम के प्रयासों में तेजी लाएं।

कहा कि इसके लिए आम लोगों का सहयोग लें और इसे अभियान के रूप में लेते हुए युद्धस्तर पर कार्य किया जाए। इसमें उन्होंने भूतपूर्व सैनिकों, एनसीसी, विभिन्न एनजीओ तथा रेडक्रास के स्वयंसेवियों का भी सहयोग लेने की बात कही। उन्होंने कहा कि राज्य में कोविड नियंत्रण हेतु स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने के साथ ही कोविड के मरीजों की संख्या को बढ़ने से रोकना भी आवश्यक है। इसके लिए उन्होंने शीघ्र एक ठोस कार्ययोजना बनाने के भी निर्देश दिए हैं।

देवभूमि खबर

Related articles