निजी विश्वविद्यालय गोद लिए गए गांवो में संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाए: राज्यपाल
देहरादून।राज्यपाल श्रीमती बेबी रानी मौर्य ने मंगलवार को राज्य के निजी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों के साथ कोविड-19 के नियंत्रण में निजी विश्वविद्यालयों की भूमिका पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा की।
उन्होंने राज्य के निजी विश्वविद्यालयों को छात्र-छात्राओं को कोविड-19 संक्रमण से बचाने पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 1 मई से सभी 18 वर्ष से अधिक के विद्यार्थियों को टीकाकरण हेतु प्रेरित किया जाए। उन्होंने कहा कि छात्र -छात्राओं को नियमित योग करने हेतु प्रोत्साहित किया जाए।राज्यपाल श्रीमती मौर्य ने निर्देश दिए कि निजी विश्वविद्यालयों द्वारा गोद लिए गए गांवो में कोविड-19 संक्रमण से बचाव के संबंध में जागरूकता कार्यक्रम चलाए जाएं और वहां शत -प्रतिशत टीकाकरण हेतु प्रयास किए जाएं।

