राज्य की भाजपा सरकार राशनके नाम पर गरीबो का शोषण कर रही है : नरेश वैध

राज्य की भाजपा सरकार राशनके नाम पर गरीबो का शोषण कर रही है : नरेश वैध
Spread the love

देहरादून।उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व विशेष आमंत्रित सदस्य एंव पूर्व विधायक प्रत्याशी राजपुर रोड विधान सभा नरेश वैध ने राज्य की भाजपा सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि राज्य के गरीब लोगों को सस्ते राशन से वंचित कर रही है ।

नरेश वैध ने कहा कि गरीब लोग अधिकांश पढ़े लिखे नही है जो एटीएम के जरिये राशन ले सकेगे क्योंकि राज्य सरकार जो एटीएम जारी कर रही है उनको एक कोड भी दिया जाएगा जो कि हर व्यक्ति के लिए आसान नहीं है । उन्होंने राज्य सरकार से मांग की है कि इस योजना को तत्काल निरस्त किया जाए ताकि गरीब लोग सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान से सस्ता राशन ले सकें।

देवभूमि खबर

Related articles