राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने अपने पैतृक गांव में चंद्रबदनी व नागराज मंदिर में अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की

Spread the love

पौड़ी।राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी ने आज अपने पैतृक गांव नकोट में चंद्रबदनी व नागराज मंदिर में अपने परिवार के साथ पूजा अर्चना की। उन्होंने कहा कि मैंने संकल्प लिया था कि स्वस्थ होने बाद गांव में कुलदेवी की पूजा करने के बाद उत्तराखंड भ्रमण करने के साथ-साथ विकास कार्य करूँगा। उन्होंने अपना नाम मतदाता सूची में पंजीकृत करवा कर पलायन कर गये लोगों को गांवों में लौटने का संदेश दिया। इस दौरान ग्रामीणों ने पारम्परिक वाद्य यंत्र ढोल-दमाऊ से उनका स्वागत किया।
     मा. राज्य सभा सांसद अनिल बलूनी अपने पैतृक गांव नकोट भ्रमण पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय लोगों से मुलाकत कर समस्याएं  सुनी। उन्होंने कहा कि  गांव में आपकर मुझे लगा है कि विकास की अति आवश्यकता है। कहा कि विकास कार्यों से छूटे पहाड़ को मुख्य धारा में वापस लाकर क्षेत्र में फैले अंधकार को दूर करना है। उन्होंने कहा कि हम सभी को सोचने की जरूरत है कि हमारे गांव लगातार खाली हो रहे हैं। कहा कि पलायन रोकने के लिए तथा क्षेत्र के विकास के लिए पूरा प्रयास हमारा रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि अपनी गंभीर बीमारी के दौरान भी हमेशा उत्तराखंड के विकास के प्रति सोचा है।
    क्षेत्रीय विधायक मुकेश कोहली ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। कहा कि नकोट मोटर मार्ग का शीघ्र ही डामरीकरण किया जाएगा। उन्होंने मा. सांसद से मांग रखी कि गेंठी प्रपात में झील बनाई जाए तथा श्रीनगर गंगा दर्शन से पौड़ी तक रोपवे लगाने की मांग की। जिससे क्षेत्र में अधिक पर्यटक आने से स्थानीय लोगों भी रोजगार मिल सकेगा।
    इस अवसर पर राज्य मंत्री राजेंद्र सिंह अंथवाल, ब्लॉक प्रमुख कोट पूर्णिमा नेगी, क्षेत्र पंचायत सदस्य जामरी निर्मला बलूनी, प्रदेश प्रवक्ता विपिन कैंथोला, सांसद प्रतिनिधि संजय बलूनी, अनिल गुसाईं, दीपक बलूनी, विधायक प्रतिनिधि कोट मानिक लाल भट्ट सहित सुबोध नौटियाल, सतीश लखेड़ा सहित स्थानीय लोग उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles