रानीपोखरी पुल का निर्माण जल्द हो :विजय बौड़ाई

रानीपोखरी पुल का निर्माण जल्द हो :विजय बौड़ाई
Spread the love

देहरादून।उत्तराखंड में भाजपा सरकार केवल काम करने का प्रचार कर रही है लेकिन धरातल पर सरकार काम करते नजर नही आ रही है।।

उक्रांद के केंद्रीय मीडिया प्रभारी विजय बौड़ाई ने बताया कि पिछली बरसात में रानीपोखरी का पुल जर्जर होने तथाअत्यधिक वारिश के कारण टूट गया था जिससे राजधानी से पहाड़ को आने-जाने वालों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा था। बाद में एक टेम्परेरी रास्ता बनाया गया तब जाके लोगो की दिक्कत दूर हुई लेकिन एक वर्ष व्यतीत हो गया है ,पुनः बरसात शुरू हो गयी है, लेकिन अभी तक रानी पोखरी का पुल बनकर तैयार नही हो पाया हैजोकि सरकार की कार्यशैली व जनता के प्रति संवेदनशीलता को भी दर्शाता है।

इतने महत्वपूर्ण मार्ग में एक वर्ष बीत जाने पर भी पुल का निर्माण पूरा नही कराया जा सका है, जनता को परेशानी हो तो सरकार को क्या लेना देना है।सरकार तमाम जगह तथा प्रचार तंत्र मेंअपने कार्यो की शेखी बघारती है लेकिन धरातल पर सरकार के कार्य जस के तस हैं। जब राजधानी के 25 किलोमीटर की दूरी तथा महत्वपूर्ण हवाईअड्डा के दो किलोमीटर की दूरी पर भी काम मे इतनी लेट लतीफी हो तो सरकार की कार्यशैली एवम काम की डिलीवरी पर सवालिया निशान निश्चित रूप से दिखते हैं और साथ ही राजधानी के इतने नजदीक काम करने की स्थिति यह है तो दूरदराज में किस तरह का काम हो रहा होगा यह स्पष्ट परिलक्षित है।इसी तरह रामनगर बुवाखाल राष्ट्रीय राजमार्ग पर धनगढ़ी के पास पुल निर्माण को भी एक वर्ष से भी अधिक हो गया है लेकिन उस पर एक साल में तीन पिलर ही बन पाए हैं। वँहा पर जिस गति से काम हो रहा है ,तो पांच वर्ष में भी पुल निर्माण नही हो पायेगा। मीडिया प्रभारी विजय बौड़ाई ने बताया कि उन्होंने उपरोक्त दोनों जगहों का स्वयं निरीक्षण किया है तथा उन्होंने दोनों महत्वपूर्ण पुलों को शीघ्र बनाये जाने की मांग की हैताकि आने जाने वाले लोगो की परेशानी का दूर हो सके।

देवभूमि खबर

Related articles