राहुल प्रियंका गांधी सेना ने स्कूली बच्चों को परिवहन कर रहे वाहनों के टैक्स में छूट की पैरवी की

राहुल प्रियंका गांधी सेना ने स्कूली बच्चों को परिवहन कर रहे वाहनों के टैक्स में छूट की पैरवी की
Spread the love

देहरादून। राहुल प्रियंका गांधी सेना ने प्रमुख सचिव परिवहन को पत्र लिखकर लॉक डाउन के कारण खड़े स्कूली बच्चों को परिवहन कर रहे वाहनों टैक्स में छूट देने की पैरवी की।

राहुल प्रियंका गांधी सेना के महासचिव संगठन भास्कर चुग ने बताया कि कोविड-19 लॉकडाउन के चलते स्कूल कैब में पंजीकृत सभी वाहन मार्च से स्कूल बंद होने के कारण वाहन स्वामी के स्थान पर खड़े हैं और स्कूली बच्चों का परिवहन नहीं कर रहे हैं
परंतु दुर्भाग्यपूर्ण है कि उत्तराखंड सरकार द्वारा स्कूल कैब के टैक्स में कोई राहत किसी प्रकार की छूट नहीं दी गई है बल्कि उल्टा पहले से अपने रोजगार से परेशान स्कूल कैब स्वामियों से समय पर टैक्स नहीं भरने के जुर्म में अर्थदंड वसूला जा रहा है जो कि शासन-प्रशासन और परिवहन विभाग की संवेदनहीनता का परिचायक है।उन्होंने कहा कि
इसी प्रकार से अन्य परिवहन व्यवसाई जिनमें बस वाले प्रमुख हैं यह भी सरकारी संवेदनहीनता का दंश झेल रहे हैं बसें खड़ी हैं और उनकी किसने और अन्य खर्चे अर्थदंड व चक्रवृद्धि ब्याज के साथ बस मालिक के सिर पर खड़े हैं जो कि सरकारी अत्याचार ही है।
उन्होंने कहा कि राहुल प्रियंका गांधी सेना ने प्रमुख सचिव परिवहन से पत्र के माध्यम से उपरोक्त विषय पर संवेदनशीलता से विचार कर राहत देने का आग्रह किया है।
इस अवसर पर शुभम भटनागर जिला अध्यक्ष देहरादून राहुल प्रियंका गांधी सेना उत्तराखंड उपस्थित थे।

देवभूमि खबर

Related articles