रिटायर्ड पीपीएस आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में जी सी पन्त बने अध्यक्ष

रिटायर्ड पीपीएस आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में जी सी पन्त बने अध्यक्ष
Spread the love

देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कार्यालय देहरादून स्थित सभागार में पी0पी0एस0(रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी।जिसमें ।अध्यक्ष श्री जी0सी0पन्त, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक।
उपाध्यक्ष प्रथम: श्री बृजभूषण दत्त जुयाल, से0नि0पु0उपाधीक्षक सहित कार्यकारिणी का गठन किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, कार्यालय देहरादून स्थित सभागार में पी0पी0एस0(रिटायर्ड) आफिसर्स वेलफेयर एसोसिएशन की वार्षिक आम सभा आयोजित की गयी। इस आम सभा में श्री शेखर सुयाल, पुलिस अधीक्षक नगर, प्रथम की देख-रेख में (मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रूप में) एसोसिएशन के नये पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ, उनके सहयोग के लिये सहायक निर्वाचन अधिकारी के रूप में श्री लक्ष्मण सिंह बिष्ट (सेवानिवृत्त निरीक्षक) तथा श्री अमित कुमार सैनी पेन्शन कार्यालय के सहायक उपस्थित थे। सर्वसम्मति से निम्न लिखित पदाधिकारी निर्विरोध निर्वाचित हुए।
01: अध्यक्ष: श्री जी0सी0पन्त, सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक।
02: उपाध्यक्ष प्रथम: श्री बृजभूषण दत्त जुयाल, से0नि0पु0उपाधीक्षक
03: उपाध्यक्ष द्वितीय: श्री जे0सी0उपाध्याय, से0नि0पु0उपाधीक्षक
04: महासचिव: श्री श्रीधर बडोला, से0नि0पु0उपाधीक्षक
05: सचिव प्रथम: श्री शिवराज सिंह, से0नि0 सीएफओ
06: सचिव द्वितीय: श्री दिनेश चन्द्र तिवारी से0नि0पु0उपाधीक्षक
07: कोषाध्यक्ष: श्री आर0पी0बलूनी, से0नि0पु0उपाधीक्षक
इसके अतिरिक्त श्री हरपाल सिंह यादव, से0नि0 पु0 उपाधीक्षक को एसोसिएशन का संरक्षक नियुक्त किया गया, वे 90 वर्ष से अधिक की आयु के सेवानिवृत्त अधिकारी हैं। उनका तथा नव निर्वाचित पदाधिकारियों का फूल माला पहनाकर स्वागत किया गया।
अपने सम्बोधन में क्षेत्राधिकारी प्रथम श्री शेखर सुयाल ने सेवानिवृत्त अधिकारियो का आभार प्रकट करते हुए उनकी हर सम्भव सहायता करने का आश्वासन दिया।
श्री देवी प्रसाद जुयाल ने कार्यक्रम का संचालन किया, निवर्तमान महासचिव श्री जी0पी0नैनवाल ने पिछले 03 वर्ष के दौरान एसोसिएशन द्वारा किये गये कार्यों का उल्लेख करते हुए नई प्रबन्ध समिति को पूरा सहयोग दिये जाने का आश्वासन दिया ।

देवभूमि खबर

Related articles