मुख्यमंत्री के सरोवर नगरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत

मुख्यमंत्री के सरोवर नगरी पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ किया स्वागत
Spread the love

रिपोर्ट । ललित जोशी।

नैनीताल। सरोवर नगरी नैनीताल पहुँचने पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भाजपा कार्यकर्ताओं ने केलाखान हेलीपैड में स्वागत व अभिनन्दन किया। इस दौरान नैनीताल विधायक सरिता आर्या समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री धामी ने सभी लोगों का अभिनन्दन स्वीकार किया।
यहाँ बता दें अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार प्रदेश के मुख्यमंत्री सरोवर नगरी नैनीताल पहुंचे। केलाखान हेलीपैड से नैनीताल क्लब को रवाना हुए। जहां भाजपा कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ फूल मालाओं से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की मौजूदगी में कुमायूँ मंडल से संबंधित समूहों जैसे व्यापार मंडल,होटल व रेस्टोरेंट एसोसिएशन,टूर ऑपरेटर एसोसिएशन,ट्रेड एसोसिएशन, सिडकुल एसोसिएशन, आंगन बाड़ी, आशा वर्कर, डेयरी फेडरेशन,चार्टड अकाउंटेंट समेत कई संगठनों के लोगों से सुझाव लिये जा रहे हैं।

बता दें कि सरकार वर्ष 2022-23 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। आगामी विधानसभा सत्र के दौरान बजट प्रस्तुत किया जाना है।
वित्त विभाग की ओर से विभिन्न विभागों से बजट के बारे में प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।

उत्तराखंड के बजट 2022-23 के निर्माण में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार एक संवाद कार्यक्रम किया जाएगा। जिससे उत्तराखंड के बजट में उनकी इच्छा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया
बजट में राज्य के सुगम और दुर्गम इलाकों में निवासरत लोगों को लाभ मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा इस दौरान बजट से सम्बंधित सभी अधिकारी भी मौजूद थे।

बजट 2022-23 के निर्माण में जन सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए पहली बार एक संवाद कार्यक्रम किया गया। जिससे उत्तराखंड के बजट में उनकी इच्छा के अनुरूप कल्याणकारी योजनाओं को शामिल किया जा सके।

उत्तराखंड का बजट 2022-23 बनाया जाना है।

जिसमें सबका साथ,सबका विकास सबका विश्वास की भावना निहित हो।

बजट में राज्य के सुगम और दुर्गम इलाकों में निवासरत लोगों को लाभ मिले इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा इस दौरान बजट से सम्बंधित सभी अधिकारी भी मौजूद रहेंगे।

बता दें कि सरकार वर्ष 2022-23 के बजट की तैयारियों में जुट गई है। आगामी विधानसभा सत्र के दौरान बजट प्रस्तुत किया जाना है।
वित्त विभाग की ओर से विभिन्न विभागों से बजट के बारे में प्रस्ताव मांगे जा रहे हैं।
इस दौरान देर शाम तक बैठक जारी है।

देवभूमि खबर

Related articles