लखनऊ में फॉग्सी के वार्षिक सम्मेलन डा. सुजाता संजय को किया गया सम्मानित

देहरादून।देवभूमि खबर। डा. सुजाता संजय को 63वीं ऑल इंडिया कांग्रेस ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनोकोलॉजी वार्षिक सम्मेलन लखनऊ में सम्मानित किया गया। डाॅ0 सुजाता संजय के निःस्वार्थ भाव से सामाजिक एवं चिकित्सा के क्षेत्र में दूरस्थ क्षेत्रों स्कूलों, काॅलेजों एवं गर्भवती महिलाओं के लिये किये गये जन-जागरूकता व्याख्यान, मातृत्व से सम्बधित जानकारी एवं निःशुल्क चिकित्सा के लिए यह सम्मान मिला। डाॅ0 सुजाता संजय द्वारा 9 साल की अवधि में 275 से भी अधिक निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविरों द्वारा 7800 से भी अधिक मरीजों को स्वास्थ्य लाभ दिया। जिसको कि इंडिया बुक आॅफ रिकार्डस ने शामिल किया। डाॅ0 सुजाता संजय ने बताया कि हमारे राज्य की महिलाओं की स्वास्थ्य स्थिति को ठीक करने के लिए वर्ष 2010 में निःशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर करने का ध्येय किया। उनका मानना है कि महिलाऐं अपने घर-परिवार की देखरेख एवं पारिवारिक समस्याओं के चलते अपने स्वास्थ्य को अनदेखा कर देती है जिसकी वजह से उनको शारीरिक परेशानियाॅ घेर लेती है। इसको देखते हुए मैंने देहरादून के आसपास एवं पहाडी क्षेत्रों में जाकर निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया।

