लॉकडाउन के कारण नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं की अवधि बढ़ाई जाएगी

Spread the love

नई दिल्ली।नवीन और नवीकरणीय ऊर्जा मंत्रालय में सचिव श्री आनंद कुमार ने एक ट्वीट में कहा है कि लॉकडाउन की अवधि और कार्य बल को दोबारा जुटाने के लिए आवश्‍यक समय को ध्‍यान में रखते हुए नवीकरणीय ऊर्जा की ऐसी सभी परियोजनाओं की अवधि का विस्‍तार किया जाएगा, जो कार्यान्वयन के अधीन हैं।। भारतीय प्रधान मंत्री ने मंगलवार आधी रात से 21 दिन के लिए देश भर में पूर्ण लॉकडाउन की घोषणा की थी, उन्‍होंने जोर देकर कहा “कोरोनोवायरस की श्रृंखला को तोड़ना बहुत आवश्यक है।” कोरोनावायरस फैलने से न केवल नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं में उपयोग किए जाने वाले घटकों की आपूर्ति श्रृंखला में बाधा पहुंची है, बल्कि कार्यबल की उपलब्धता भी प्रभावित हुई है। इस संदर्भ में समय के विस्तार की घोषणा से नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र के सभी हितधारकों को बड़ी राहत मिलेगी।

***

देवभूमि खबर

Related articles