दून पुलिस का समर्पण देख बुजुर्ग व्यक्ति ने पी0एम0 एवं सीएम राहत कोष मे दान किए 42000 रुपये

Spread the love

देहरादून।जनपद मे कोविड-19 कोरोना संक्रमण से बचाव हेतु लॉकडाउन के दृष्टिगत पुलिस सक्रियता से गरीबों, मज़दूरों औऱ निराश्रितों को भोजन और राशन बांट रही है।वरिष्ठ नागरिकों को घर पर सुविधाएं पहुंचा रही है। थाना बसन्त विहार क्षेत्र मे निवास कर रहे वरिष्ठ नागरिक श्री आर0एस0 रावत निवासी जीएमएस रोड, देहरादून, उम्र 80 वर्ष द्वारा एसबीआई बैंक से पुलिस सहायता के माध्यम से रुपये निकालने व आवश्यक खाद्य आपूर्ति की वस्तुओं को खरीदने हेतु सहायता मांगी गई थी । थाना बसंत विहार पुलिस द्वारा स्वयं सूचना को तस्दीक करते हुए वरिष्ठ नागरिक के घर पहुंचे, जिन्हे तत्काल सरकारी वाहन मे बैठाकर पतंजलि स्टोर मे ले जाकर आवश्यक सामाग्री खरीदवाकर एसबीआई बैंक ले जाकर धनराशि दिलवाई गई । लॉकडाउन मे जनता की सहायता हेतु बनाई गई पुलिस व्यवस्था से प्रभावित होकर वरिष्ठ नागरिक श्री आर0एस0 रावत द्वारा उक्त शाखा पर ही 21-21 हजार रुपये प्रधानमन्त्री राहत कोष व मुख्यमन्त्री राहतकोष मे जमा करते हुए पुलिस सहायता दिये जाने पर दून पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

देवभूमि खबर

Related articles