विद्यालय परिसर व विद्यालय से जुड़े हुय गांवो में विशेष साफ-सफाई अभियान
रुद्रप्रयाग।जनपद में नमामि गंगे के अन्तर्गत 11 सितंबर से 02 अक्टूबर तक जिले के सभी राजकीय इंटर कॉलेज में ‘‘स्वच्छता ही सेवा’’ कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत विद्यालय परिसर व विद्यालय से जुड़े हुय गांवो में विशेष साफ-सफाई अभियान, नुक्कड नाटक, पेंटिग प्रतियोगिता, गंगा शपथ एवं हस्ताक्षर अभियान आदि गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जिलाधिकारी मंगेश घिल्डियाल के निर्देशन में स्वच्छता ही सेवा पखवाडे के अन्तर्गत जनपद के विद्यालयों में शिक्षक व छात्र- छात्राओं द्वारा विद्यालय परिसर व विद्यालय के रास्ते मे यत्र तत्र पड़े हुये प्लास्टिक अपशिष्ट को एकत्रित किया जा रहा है। कूड़े को एकत्रित करने हेतु प्रत्येक विद्यालय के प्रधानाचार्य द्वारा गांव की स्वछता के लिये विद्यार्थियों की टीम बनाई गई है जिसमे एक विद्यार्थी लीडर भी है । टीम शिक्षक के मार्गदर्शन में अपने विद्यालय के मार्ग व गांव में स्वच्छ्ता जन जागरण कर साथ ही कूड़े को एकत्रित कर रहे है साथ ही कूड़े के सुनियोजित निस्तारण की योजना है। विद्यार्थियों की टीम निरंतर अपने गांव में स्वच्छ्ता अभियान की मॉनिटरिंग करेगी कि कोई कूड़ा इधर उधर न फेंके। जिला शिक्षा अधिकारी माध्यमिक लक्ष्मन सिंह दानू ने बताया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।। इससे विद्यार्थियों में प्रकृति प्रेम की भावना के साथ ही अपने वातावरण को स्वच्छ रखने की भावना जागृत रहेगी।हमें अपने अधिकारों के साथ ही कर्तव्यों का भी निर्वहन करना होगा तभी हम सच्चे नागरिक कहलाएंगे।।।

