विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को गढ़वाल क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत

विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को  गढ़वाल क्षेत्र की समस्याओं से कराया अवगत
Spread the love

चमोली।उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंगलवार को मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से उनके आवास पर भेंट वार्ता की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेश से संबंधित विभिन्न विषयों पर मुख्यमंत्री से वार्ता की। विधानसभा अध्यक्ष ने इस दौरान विगत दिनों अपने चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण के दौरान क्षेत्र की जन समस्याओं  के निराकरण के संबंध में भी मुख्यमंत्री से गंभीरता से विचार करते हुए समस्याओं का समाधान करने का आग्रह किया।

अवगत करा दें कि उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष ने विगत दिनों अपने चार दिवसीय गढ़वाल भ्रमण के दौरान श्रीनगर, जनपद रुद्रप्रयाग एवं  चमोली के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया था।इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ भेंट वार्ता की थी। वहीं श्री अग्रवाल ने क्षेत्र के स्थानीय लोगों की जनसमस्याओं को भी सुना था, जिनमें कई समस्याओं का मौके पर ही संबंधित विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर निराकरण भी किया था। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष को स्थानीय लोगों द्वारा क्षेत्र की समस्याओं को लेकर  ज्ञापन भी सौंपे गए थे। इसी संबंध में विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर पहाड़ के लोगों की जन समस्याओं से विस्तार से अवगत किया एवं उनके समाधान का भी आग्रह किया।
उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री के बीच 1 घंटे से अधिक चली इस वार्ता के दौरान भराडीसैंण विधानसभा में 1 मार्च से आहुत होने वाले बजट सत्र के संबंध में चर्चा हुई। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष ने 4 मार्च को गैरसेंण को ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाए जाने की पहली वर्षगांठ पर उत्तराखंड की जन भावनाओं के अनुरूप भराडीसैंण विधानसभा में बड़ा कार्यक्रम आयोजित करने का सुझाव भी दिया। इस अवसर पर दोनों ही नेताओं के बीच सोमवार को लोकसभा सदन में प्रस्तावित केंद्रीय आम बजट के बारे में भी चर्चा हुई।

देवभूमि खबर

Related articles