विधायक चौधरी ने किया 40 लाख की योजनाओं का लोकार्पण

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। विकासखण्ड अगस्त्यमुनि के तल्लानागपुर क्षेत्र में गडेरी से चापड गांव तक तीन किमी सड़क का लोकार्पण विधायक भरत चैधरी ने किया। मोटरमार्ग कानिर्माण बीस लाख की लागत से किया गया। इसके साथ ही जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव जयमण्डी में कमेड़ी से जयमण्डी तक आठ सौ मीटर सड़क आठ लाख, जयमण्डी गांव में सात लाख पचास हजार की लागत से बारात घर व ग्राम सभा बर्सू के बिलोटा में भैरवनाथ मंदिर में चार लाख की लागत से मिलन केन्द्र का निर्माण विधायक निधि से कराया गया।
कार्यक्रम के दौरान जनता को संबोधित करते हुए विधायक भरत सिंह चैधरी ने कहा की जो क्षेत्र सडक से वचिंत हैं और वहां वन विभाग की अड़चन नहीं है तो ऐसे गांवों में ग्रामीणों के सहयोग से विधायक निधि से सड़कों का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। विधानसभा क्षेत्र में ऐसे एक दर्जन सड़कें काटी जा चुकी हैं। कहा की सड़क निर्माण में विभागीय प्रकिया के तहत निर्माण कराने में एक समय सीमा लगती है। क्षेत्र की जनता को सड़क सुविधाओं का लाभ मिले, इसके लिए प्रयास किये जा रहे हैं। श्री चैधरी ने कहा कि पहाडों में महिलाएं काफी मेहनती हैं। सरकार महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए कई योजनाएं एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम चला रही है। श्री चैधरी ने कहा की महिला समूह बनाकर स्वरोजगार से संबंधित विभिन्न कार्य दुग्ध, सब्जी, फूल मशरूम उत्पादन व सिलाई-बुनाई के साथ-साथ केदारनाथ धाम में स्थानीय उत्पादों से प्रसाद बनाने का कार्य कर अच्छी आमदानी कमाई जा सकती है। इन कार्य को करने के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम से लेकर महिलाओं को हर प्रकार का सहयोग किया जायेगा। सरकार आर्थिक रुप से भी मदद करने को तैयार है। सरकार की ओर से स्वयं सहायता समूह के माध्यम से महिलाओं को स्वरोजगार करने के लिए बिना ब्याज के पांच लाख तक का ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री अजय सेमवाल, प्रधान बर्सू सुरेन्द्र सिंह बिष्ट, प्रधान चापड़ सुखदेव सिंह, राजेश कुंवर, घनश्याम पुरोहित, राकेश बिष्ट, चन्द्र मोहन सेमवाल सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे।
