HTML tutorial
HTML tutorial

विधायक चौधरी ने स्थानीय जनता के संग खेली होली

Spread the love

रुद्रप्रयाग।देवभूमि खबर। विधायक भरत सिंह चौधरी ने जनपद मुख्यालय में स्थानीय जनता व बीजेपी कार्यकर्ताओं के साथ होली का त्यौहार मनाया। साथ ही विधायक ने क्षेत्र की समस्त जनता को होली की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि रंगों का यह त्यौहार आपसी मेल मिलाप का त्यौहार है, जिसमें बिना किसी जाति धर्म भेदभाव किये यह त्यौहार सभी देशवासियों को एकता के सूत्र में बांधता है। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, महामंत्री अजय सेमवाल, लक्ष्मी प्रसाद डिमरी, सुरेन्द रावत, लक्ष्मण कप्रवाण, अरूण कप्रवाण, दरम्यान जखवाल, प्रवीण सिंधवाल, नरेंद्र पंवार, सूरज नौटियाल, हरीश सिंह बिष्ट, कैप्टन हरि सिंह राणा, दिनेश विष्ट, सुरेन्द्र बिष्ट, बीर सिंह पंवार, जयपाल पंवार, सहित बड़ी संख्या स्थानीय लोग मौजूद रहे।

देवभूमि खबर

Related articles