विधायक जोशी ने निगम क्षेत्र में जुड़ी ग्राम पंचायतों को अगले 10 वर्ष तक गृह कर में छूट दिये जाने पर मुख्यमंत्री का जताया आभार

Spread the love

 देहरादून।नगर निगम क्षेत्र में जुड़ी ग्राम पंचायतों को अगले 10 वर्ष तक गृह कर में छूट दिये जाने पर मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं सहसपुर विधायक सहदेव पुण्डीर ने मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत का आभार जताया।

वीरवार को मुख्यमंत्री आवास में मुलाकात के दौरान विधायक जोशी ने कहा कि सरकार की इस ऐतिहासिक फैसले से लाखों लोगों को इस निर्णय से लाभ होगा। उन्होनें कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र की आठ ग्राम पंचायतों को नगर निगम क्षेत्र में शामिल किया गया था और उस वक्त मुख्यमंत्री रावत ने घोषणा की थी कि ग्राम पंचायतों से अगले 10 वर्ष तक गृह कर नहीं लिया जाऐगा। विधायक जोशी ने कहा कि मुख्यमंत्री जो कहते हैं, उसे पूर्ण करते हैं। उन्होनें सभी क्षेत्रवासियों की ओर से मुख्यमंत्री का आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर भी उपस्थित रहे।

फोटो: नगर निगम के जुड़ी ग्राम पंचायतों का 10 वर्ष तक गृह कर माफ किये जाने पर मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते मसूरी विधायक गणेश जोशी एवं सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुण्डीर।देहरादून 05 नवम्बर:

देवभूमि खबर

Related articles